Tuesday, December 17, 2019

                                     क्या ईसा मसीह का जन्म २५ दिसंबर को हुआ था?

२५ दिसंबर अर्थार्त बड़ा दिन ईसा मसीह के जन्म के तौर पर सारी दुनिया में मनाया जाता है। किन्तु प्रश्न ये है के क्या वाकई ईसा मसीह का जन्म २५ दिसंबर अर्थार्त क्रिसमस के दिन हुआ था।  यदि पवित्र बाइबिल में ढूंढने जाएं तो ऐसा कोई ऐतिहासिक तत्व नहीं मिलता। तो फिर ईसा का जन्म कब हुआ था ? 
ईसा के जन्म की तरफ बाइबिल एक इशारा ज़रूर देती है। यदि हम फिलिस्तीन का मौसम देखें तो दिसंबर माह में वहां सर्दिया भरपूर पड़ती है और बारिश भी होती है। बाइबल में लुका की किताब २: ८--१२ में दिया गया है के ईसा के जन्म ले वक्त गड़रिये अपनी भेड़ चरा रहे थे। गड़रिये सर्दियों की रात मैदान में नहीं जाते।  उस क्षेत्र के अनुसार गड़रियों का मैदान में जाने का समय मार्च से अक्टूबर तक का होता है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो ईसा मसीह का जन्म मार्च से अक्टूबर के बीच हुआ था। मृत्यु के समय ईसा की आयु ३३ वर्ष छ: माह थी और उनकी मृत्यु गुड़ फ्राइडे अर्थार्त मार्च या अप्रैल माह में हुई थी। इस से स्पष्ट है के ईसा का जन्म मार्च - अप्रैल के छः माह बाद याने सितंबर अक्टूबर के टाइम फ्रेम में हुआ होगा।  इसी प्रकार बाइबिल में दिए अनेको इशारो से हमें पता चलता है के ईसा मसीह का जन्म निश्चित ही दिसंबर माह में नहीं हुआ। 

तो फिर २५ दिसंबर को ईसा का जन्म क्यों मनाया जाता है? प्रारम्भिक क्रिस्चियन चर्चेस ने सन ४४० तक कभी ईसा मसीह का जन्म नहीं मनाया। इसी सन में चर्च ने २५ दिसंबर को ईसा का जन्म मनाये जाने के आधिकारिक घोषणा की थी और तभी से यह त्यौहार मनाया जाने लगा। इस तारीख का बैबीलोनिया और रोम की संस्कृति में अपना महत्व था। यह वो समय होता है जिसके आस पास सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है (२२ दिसंबर)  ! मतलब हम सर्दियों से गर्मियों की और बढ़ते हैं।  उपरोक्त संस्कृति के लोग २५ दिसंबर को सूर्य का जन्म दिवस मनाते थे।  सूर्य जो जीवन में ऊर्जा और आशा ले कर आता है।  क्रिस्चियन लोग भी ईसा मसीह में ऊर्जा और आशा देखते है इसीलिए संभवत: चर्च ने ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाने के लिए यही तारीख चुनी हो।